मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पुनः अभिमन्यु अभियान का तीसरा संस्करण जारी किया




भारत सागर न्यूज/नागदा। नागदा पुलिस द्वारा गरबा पंडाल में जन जागरूकता के लिए सकारात्मक मैसेज दिया ,जो सबकी सुरक्षा के लिए संकल्पित मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पुनः  अभिमन्यु अभियान  का  तीसरा संस्करण जारी किया जिससे जन जागरूकता की जाए , 




जिसमें बताया कि "मैं हूं अभिमन्यु" एक मध्य प्रदेश पुलिस की पहल है, जिसके तहत नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों में युवाओं को महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और लैंगिक समानता के लिए शपथ दिलाई गई  जो अभियान का उद्देश्य है सभी से साझा किया गया । 




जागरूकता फैलाना: समाज में महिला अपराधों, नशा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या और लिंगभेद जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना। 

पुरुषों को संवेदनशील बनाना: पुरुषों और लड़कों को महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना और लैंगिक समानता के लिए सकारात्मक व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित करना। 

सुरक्षित माहौल बनाना: समाज में लैंगिक भेदभाव को समाप्त कर महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण तैयार करना।





अभियान में उपस्थिति थाना प्रभारी अमृत लाल गवरी ऊर्जा डेस्क प्रभारी उप निरीक्षक योगिता उपाध्याय,थाना नागदा वीरेंद्र सिंह चौहान ,प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा, प्रधान आर श्रीराज, आर ज्योति वर्मा, आर चितरंजन डामोर  सैनिक नीलम तिवारी

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन