बस स्टैंड से गणेश मंदिर तक विशेष सफाई एवं चंबल तट पर “नमो वन” का शुभारम्भ – श्रीमती संतोष गेहलोत
भारत सागर न्यूज/नागदा । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज प्रातः 8 से 9 बजे तक पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नगर के बस स्टैंड से गणेश मंदिर तक जनप्रतिनिधियों ने हाथ में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान चलाया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सेवा कार्यों से जुड़ने का संदेश दिया।
प्रातः 8:00 बजे सभी जनप्रतिनिधियों ने एक साथ मुख्य मार्ग पर सफाई अभियान कर आम नागरिकों से भी स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सफाई में जुटे स्वच्छता मित्रों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान भी किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने जानकारी दी कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस पखवाड़े के अंतर्गत आज प्रातः 11:00 बजे वार्ड क्रमांक 35, चंबल तट स्थित छठ घाट पर “नमो वन” का शुभारम्भ फीता काटकर किया गया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इस नमो वन में 75 छायादार एवं फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने नगर पालिका एवं भाजपा नगर मंडल नागदा व बिरलाग्राम मंडल द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने चंबल तट को फलदार एवं छायादार वृक्षों से हरित-आवरण प्रदान करने हेतु इस वृक्षारोपण अभियान को सराहनीय बताया। जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने भी स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण की सराहना करते हुए सभी नगरवासियों से इस अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ नेता सुल्तान सिंह शेखावत ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को ध्यान में रखते हुए सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल ने भाजपा मंडल नागदा द्वारा आयोजित सेवा कार्यों की जानकारी दी, जिसमें स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर प्रमुख रहे। बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन ने भी सेवा पखवाड़े के अंतर्गत किए गए कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, लालसिंह जी राणावत,पूर्व केबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, जिला महामंत्री राकेश यादव, नपाध्यक्ष संतोष ओ.पी. गेहलोत, नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन, पूर्व महामंत्री धर्मेश जायसवाल, ओमप्रकाश चौहान, पार्षद गौरव यादव, गोलू यादव, शैलेंद्र सिंह यादव, भावना रावल, सत्येंद्र प्रताप सिंह चौहान, क्षितिज चौहान, चेतन राठौर, छोटे मल्लाह, महामंत्री फूलमती मल्लाह, दौलतराम प्रजापत, मनीष कारिया, मोनिका सोलंकी, पंचम सिंह, माया शर्मा, पप्पू अग्रवाल, सुदर्शन साहनी,
शिवा यादव, राहुल यादव, हिम्मत राठौर, दीपक जैन, भवानी देवड़ा, रजत साहनी, अर्जुन खारोल, जीवन चंद्रवंशी, पवन भारतीय, अनीता रघुवंशी, अजय कुशवाह, हरिकिशन लोहरवाड़, सुभाष रावल, योगेश मीणा, नीलेश प्रजापत, राजेश इंद्र, कंचन सोलंकी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों का स्वागत सांसद प्रतिनिधि ओ.पी. गेहलोत ने किया। संचालन उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने किया एवं आभार नगर पालिका सीएमओ पी.के. सुमन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर नपा के इंजीनियर रविंद्र मंडलोई, हर्षित माथुर, मनीषा चौहान, कैलाश मरमट, कन्हैयालाल चौहान, कुशल धौलपुरे सहित अन्य शाखाओं के कर्मचारी भी उपस्थित थे। जानकारी नगर मंडल के मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।
Comments
Post a Comment