251 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे कन्यादान, कथा स्थल पर सुनेंगे मन की बात

- भगवान सह-शुल्क भक्ति स्वीकार नहीं करते, भक्ति पूर्ण समर्पण से होनी चाहिए- संत उत्तम स्वामी,,,
- क्षिप्रा तट पर धर्म और संस्कार का महाकुंभ,,,




भारत सागर न्यूज/देवास।
सनातन धर्म के प्रति समर्पण का भाव बना रहे, यही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का वास्तविक मर्म है। श्रीमद्भागवत कथा जीवन के ज्ञान का भान कराने वाली, भक्ति से जोडऩे वाली और मुक्ति का मार्ग दिखाने वाली कथा है। श्रीमद्भागवत कथा पांच हजार वर्ष पहले पहली बार स्वामी शुकदेव ने महाराजा परीक्षित को मृत्यु के भय से अभय करने के लिए सुनाई थी। 




तबसे यह कथा कोटि-कोटि सनातन धर्मावलंबियों की मुक्ति का माध्यम बन रही है। उक्त उद्गार मां शिप्रा के पावन तट पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिवस  श्री श्री 1008  उत्तम स्वामी ने कहें।  श्री हरि कृष्ण मानव गौ सेवा संस्थान के संस्थापक एवं विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने बताया कि रविवार को कथा की पूर्णाहुति होगी। 




पूर्णाहुति पश्चात क्षिप्रा तट पर 251 विवाह जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह संपन्न होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं उपस्थित रहकर कन्याओं का कन्यादान करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी शिप्रा तट से ही सुनेंगे। स्वामी जी ने आगे कहा कि भारत की ऋषि परंपरा उद्घोष करती है कि भारत में जन्म लेना दुर्लभ है। उसमें भी मनुष्य रूप में जन्म लेना और भी दुर्लभ है। 




सनातन भारत ने ही ज्ञान, भक्ति और मुक्ति की दाता, जीवन के रहस्यों का उद्घाटन करने वाली श्रीमद्भागवत कथा का उपहार दिया है।  उन्होंने कहा कि कथा का वास्तविक मर्म यह है कि हम हर हाल में अपने धर्म और देश के प्रति अडिग रहें। किसी भी परिस्थिति में बिना झुके, बिना रुके, बिना डिगे सनातन और भारत के प्रति समर्पण का भाव बनाए रखें।  कथा के दौरान प्रमुख अतिथियों में रामदास जी त्यागी, साध्वी सुगना बाईसा, चिरंजीवी राम नारायण स्वामी , 




पिंकी दीदी पवार (दुर्गा वाहिनी राष्ट्रीय सह-संयोजिका), मुकेश जैन (प्रांत अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), विनोद शर्मा (प्रांत मंत्री, विश्व हिंदू परिषद), आरती दीदी जायसवाल (मातृशक्ति सह-संयोजिका, मालवा प्रांत), ज्योति प्रिया दीदी (मालवा प्रांत संयोजिका), दीपक जी मकवाना (प्रांत समरसता प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद) एवं मुकेश जी चौधरी (प्रांत सेवा प्रमुख), 




इंदर सिंह परमार (उच्च शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन), अनिल जैन कालूखेड़ा (विधायक, उज्जैन), अरुण भीमावत (विधायक, शाजापुर), आशीष शर्मा (विधायक, कन्नौद), मोहन शर्मा (विधायक, नरसिंहगढ़), रवि पांडे (जिला अध्यक्ष, शाहजहांपुर), विशाल राजोरिया (जिला महामंत्री, भाजपा उज्जैन), विजय पाटीदार (नगर पालिका अध्यक्ष, राऊ), राजेश यादव (जिला महामंत्री, देवास), राजू खंडेलवाल (पूर्व जिला अध्यक्ष, देवास), वर्षा कुशवाहा (नगर मंत्री, देवास), 




सामाजिक संगठनों की ओर से राम गोपाल सिंह राजपूत (लोधी समाज, अखिल भारतीय अध्यक्ष), संदीप सोनी (चालक, राजगढ़ जिला), प्रवीण पवार (राजगढ़), ओम जैन (पूर्व अध्यक्ष, फार्मेसी काउंसलिंग), रवि चौधरी (छात्र संघ अध्यक्ष) एवं सुमित मिश्रा (भाजपा अध्यक्ष, इंदौर) सहित दिलीप अग्रवाल परिवार व अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन