अटल जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय पर हुआ दीप प्रज्ज्वलन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि




भारत सागर न्यूज/देवास। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी देवास द्वारा जिला कार्यालय पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 




इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। अटल बिहारी वाजपेयी जी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि वे एक संवेदनशील कवि, ओजस्वी वक्ता और राष्ट्र को नई दिशा देने वाले दूरदर्शी नेता भी थे। 




उनका विचार “सबका साथ, सबका विकास” आज भी पार्टी और सरकार की नीतियों का आधार है। कार्यक्रम के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन