प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ अनोखा संदेश: पुडुचेरी की छात्रा थारगाई ने समुद्र के भीतर किया भरतनाट्यम, दुनिया को किया जागरूक




भारत सागर न्यूज/पांडिचेरी। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पुडुचेरी से एक बेहद खास और प्रेरणादायक पहल सामने आई है। समुद्रों में बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एक छात्रा ने ऐसा कदम उठाया, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देगा।




पुडुचेरी की छात्रा और शास्त्रीय नृत्यांगना थारगाई ने समुद्रों में फैल रहे प्लास्टिक प्रदूषण के विनाशकारी प्रभाव को दर्शाने के लिए लगभग 20 फीट गहरे पानी के भीतर भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया। यह नृत्य केवल कला नहीं, बल्कि प्रकृति के दर्द को महसूस कराने का एक सशक्त माध्यम बना। 




पानी के भीतर थारगाई के हर भाव और मुद्राएं यह संदेश देती नजर आईं कि प्लास्टिक कचरा किस तरह समुद्री जीवों और पूरे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। ऑक्सीजन की कमी, भारी दबाव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनका यह प्रदर्शन अद्भुत रहा। थारगाई का कहना है कि लोग अक्सर प्लास्टिक प्रदूषण को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके परिणाम बेहद भयावह हैं। इसी वजह से उन्होंने कला के माध्यम से दुनिया का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करने का फैसला किया। पुडुचेरी की इस छात्रा की पहल न सिर्फ प्रशंसनीय है, बल्कि यह हम सभी को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश भी देती है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन