शिवसेना युवासेना में सुनील वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त



भारत सागर न्यूज/देवास। शिवसेना (मध्यप्रदेश) संगठन द्वारा देवास निवासी सुनील वर्मा को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवसेना युवासेना के देवास जिलाध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल वर्ष 2026 तक बढ़ाया गया है। पुनः जिलाध्यक्ष के साथ ही उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। 



यह नियुक्ति शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सोनार द्वारा नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई। 



नियुक्ति पत्र में उल्लेख है कि सुनील वर्मा संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए भाजपा-शिवसेना गठबंधन (एनडीए) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। 



साथ ही शिवसेना राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, युवासेना राष्ट्रीय अध्यक्ष पुर्वेशप्रताप सरनाईक तथा शिवसेना संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए वे जनहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वर्मा की नियुक्ति पर शिवसेना एवं युवासेना पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन