भगवान का स्मरण करने से माया पास नहीं आती- स्वामी शांति स्वरूपानंदजी
- मां चामुंडा सेवा समिति ने महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंदजी का स्वागत कर लिया आशीर्वाद
भारत सागर न्यूज/देवास। सिविल लाइन स्थित गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। उज्जैन के चारधाम मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद जी के श्रीमुख से कथा का वाचन हो रहा है। कथा के दौरान मां चामुंडा सेवा समिति ने कथा वाचक का स्वागत-सम्मान किया।
कथा के दौरान स्वामी शांति स्वरूपानंद जी ने कहा कि कथा एक ऐसा रस है, जिसे मन और प्राणों से पिया जाए तो वह सीधे हमारी बुद्धि में समा जाता है। कथा को कानों से सुनने मात्र से जीवन, बुद्धि और धर्म को सही दिशा मिलती है।
उन्होंने माया पर संदेश देते हुए कहा कि जो व्यक्ति लगातार भगवान का स्मरण करता है, उस पर माया का प्रभाव नहीं होता। कथा के बीच जब स्वामी जी ने “मीठे रस से भरयो री राधा रानी लागे…” भजन सुनाया, तो श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कथा के दौरान मां चामुंडा सेवा समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया, भजन गायक द्वारका मंत्री, सुरेश ऊषा व्यास, नरेंद्र मिश्रा, उम्मेदसिंह राठौर, नारायण व्यास, दिनेश सांवलिया, मोड़सिंह कुशवाह, प्रेम पंवार ने कथावाचक स्वामी शांति स्वरूपानंद एवं आयोजक पुष्पा विपिन कुमावत का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा का समापन 9 जनवरी को होगा। आयोजन को सफल बनाने में महिला मंडल का भी विशेष सहयोग मिल रहा है।
.jpg)



Comments
Post a Comment