श्री शीलनाथ धुनी संस्थान में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि महोत्सव
भारत सागर न्यूज/देवास। मल्हार रोड स्थित श्री शीलनाथ धुनी संस्थान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ट्रस्ट प्रबंधक दिलीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15 फरवरी, रविवार को प्रातः 7 बजे गुरु महाराज का अभिषेक-पूजन किया जाएगा।
इसके पश्चात प्रातः 9 बजे महाआरती होगी। संध्या 7 बजे पुनः महाआरती आयोजित की जाएगी। आरती के पश्चात भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला, ट्रस्टी भगवान सिंह चावड़ा, राजेंद्र महंत, महेंद्रसिंह पडियार, पूर्व प्रबंधक सुरेश गोखले, पुजारी गिरीश उपाध्याय, सुभाष वर्मा, रोशन रायकवार, जय सिंह, निलेश वर्मा, नितेश वर्मा, चेतन पंवार, उमेश चौहान,
प्रमोद चौहान, मंथन परिहार, दिव्यांशु, संतोष वर्मा सहित भक्त मंडल ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाशिवरात्रि महोत्सव का लाभ लेने की अपील की है।




Comments
Post a Comment