अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति म.प्र. की कार्यकारिणी घोषित




भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति के राष्ट्रीय संयोजक राजाराम कश्यप एवं महासचिव दिलीप कश्यप ने अध्यक्ष मदनलाल कहार की अनुसंशा पर म.प्र. राज्य की कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रायकवार, पी.सी. रायकवार, भगवान भोई, महामंत्री राजेन्द्र सोंधिया, प्रदेश मंत्री सुनील साहनी, रामस्वरूप रायकवार, भूपेन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष शरद रायकवार तथा सदस्य एन.पी. बाथम, डॉ. सी.एस. बाथम, जसवंतसिंह माझी, 




सुनील रायकवार, अम्बालाल चौहान, अनिल रायकवार, दिनेश पड़ायपंती, जगदीश बाथम, महेश रायकवार, धर्मेन्द्र कश्यप, ज्ञानी रायकवार, बालकिशन रायकवार, कैलाश रायकवार, सुभाष धूरिया, घनश्याम कहार, रविन्द्र बाथम, सालिकराम धीवर, दिनेश बावने, ओमप्रकाश कढ़ा, डॉ. संतोष रायकवार, खेमचंद केवट, जितेन्द्र वर्मा को नियुक्त किया है। कहार ने बताया कि शीघ्र ही जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। कहार ने आगे बताते हुए कहा कि समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों को जोड़ना व आपसी तालमेल बनाए रखना। शिक्षा को बढ़ावा समाज के गरीब बच्चों के लिए शिक्षा और छात्रवृत्ति की जानकारी उपलब्ध कराना। 




अधिकारों के प्रति जागरूक करना। आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं (जैसे आरक्षण, सब्सिडी) का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना। कौशल विकास  युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण के अवसरों से जोड़ना ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। सरकारी योजनाओं का लाभ मत्स्य पालन, छोटे उद्योगों और स्वरोजगार के लिए मिलने वाले सरकारी लोन दिलाने में समाज के युवाओं की मदद करना। समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाना। एकजुटता समाज के सामूहिक कार्यक्रमों, युवा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मेलनों और विवाह समारोहों का आयोजन करना ताकि सामाजिक एकता बढ़े। प्रशासनिक संपर्क समाज की स्थानीय समस्याओं को जिला प्रशासन या सरकार तक पहुँचाना और उनका समाधान करवाना। राजनीतिक चेतना समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को प्रेरित करना है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन