पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक देवास में संपन्न




भारत सागर न्यूज/देवास। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक देवास में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष उजागर सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संरक्षक एम.एल. मालवीय देवड़ा ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में देवास जिला अध्यक्ष देवीशंकर तिवारी उपस्थित रहे।




कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात देवास जिले की ओर से समस्त अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला एवं पेंशनर संघ का दुपट्टा ओढ़ाकर जिला अध्यक्ष देवीशंकर तिवारी, जिला सचिव अरविंद शर्मा एवं जिला सह-सचिव कांतिलाल पटेल द्वारा किया गया।




बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश से आए प्रतिनिधियों ने अपना-अपना परिचय दिया। इसके बाद पिछली बैठक की कार्यवाही का वाचन प्रदेश महामंत्री हरिहर शर्मा द्वारा विस्तार से किया गया तथा संघ द्वारा की गई विभिन्न कार्रवाइयों की जानकारी सदस्यों को दी गई।तत्पश्चात प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने जिले की वर्षभर की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। देवास से एम.एल. मालवीय देवड़ा, मुरैना से आर.सी. शर्मा, उज्जैन से जिला अध्यक्ष अरविंद भटनागर, दतिया से जी.एस. उदेनिया, रतलाम से सुरेश एवं गुना, मंदसौर सहित अन्य जिलों के प्रतिनिधियों ने अपनी गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।




कार्यक्रम के पश्चात दिवंगत पेंशनर साथियों, विशेष रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष स्व. घनश्याम श्रीवास्तव सहित अन्य दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक के मुख्य एजेंडे के अंतर्गत वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त होने पर प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु देवास जिला अध्यक्ष पं. देवीशंकर तिवारी का नाम प्रस्तावित किया गया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की। इस प्रस्ताव को प्रदेश की साधारण सभा में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किए जाने का निर्णय लिया गया।
इसके अतिरिक्त धारा 49 एवं 6 को हटाए जाने, लंबित एरियर के भुगतान, महंगाई भत्ते की किस्त जारी किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रत्येक जिले एवं प्रदेश स्तर पर ज्ञापन देकर शासन से पुरजोर मांग करने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मोहरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओ.पी. सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार शैव्य, उपाध्यक्ष रामलाल लुवानिया, तहसील शाखा अध्यक्ष प्रमोद भावसार सहित राधेश्याम जोशी, राधेश्याम सोलंकी, बी.एल. मोदी, रामप्रसाद खराडिया, कालूराम नवगोत्री, जगदीश जायसवाल, गोवर्धन सिंह जलखेडिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री हरिहर शर्मा द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन देवास जिला सचिव अरविंद शर्मा ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन