कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष इकाई शिविर का आयोजन
भारत सागर न्यूज/देवास। महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम बांगर में सात दिवसीय विशेष इकाई शिविर का शुभारंभ 2 फरवरी को प्राचार्य डॉ जी डी सोनी की अध्यक्षता में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय बांगर की प्रभारी प्रधानाध्यापक मीनाक्षी पाटिल के आतिथ्य में सफलतापूर्वक किया गया।
उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के डॉ लोकेश जारवल, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता भाना, प्रो प्रमोद परिहार, डॉ वर्षा जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन द्वारा माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन से की गई। स्वयंसेवक छात्राओं द्वारा मंचासीन का स्वागत किया गया।
प्राचार्य डॉ जीडी सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है साथ ही छात्रों में नेतृत्व के गुण, टीमवर्क, सहानुभूति और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। डॉ लोकेश जारवाल ने बताया कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी जीवन में आवश्यक है।
डॉ अनिता भाना ने राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय वाक्य में नहीं बल्कि आप से छात्राओं का परिचय करवाते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के ए बी एवं सी सर्टिफिकेट के बारे में जानकारी दी। मीनाक्षी पाटिल ने कहा कि यह छात्रों में स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देती है।
डॉ वर्षा जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना नैतिकता, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास जीवन में सफलता मुख्य आधार है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ क्रांतदर्शी सिंदल ने मंच संचालन किया एवं शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की जिसके अंतर्गत एड्स जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक साक्षरता एवं स्वच्छता अभियान, रैली, कैरियर मार्गदर्शन, डिजिटल साक्षरता एवं सशक्तिकरण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आदि गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
आभार एम ए द्वितीय वर्ष की छात्रा दिव्या मंडोदिया ने माना। शिविर के द्वितीय दिवस बौद्धिक सत्र में श्रीमती गीता ठाकुर ने वन स्टॉप सखी सेंटर के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक शासकीय योजना है जो यौन हिंसा, घरेलू हिंसा या कार्यस्थल पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही हिंसा के विरुद्ध लड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है एवं महिला हेल्पलाइन 181 से सभी को अवगत कराया। शिविर के दौरान ग्राम में रैली के माध्यम से सामुदायिक साक्षरता एवं एड्स संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया गया एवं स्वयंसेवक छात्राओं द्वारा एड्स संक्रमण, समाधान एवं बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी। शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवक छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर की एवं ग्रामीण क्षेत्र की साफ सफाई के द्वारा स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डिजिटल साक्षरता की जानकारी देते हुए यह बताया कि तकनीक का उपयोग जानकारी और उत्पादकता के लिए करें उसके गुलाम नहीं बने एवं बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित करें। वास्तविक दुनिया को समय देने के लिए मोबाइल से दूरी जरूरी हैशिविर के पांचवें दिन सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक डॉ शेखर मेदमवार एवं जिला संगठक डॉ प्रदीप लाखरे द्वारा शिविर का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया। डॉ शेखर मेदमवार ने वार्षिक शिविर के आयोजन की शुभकामनाएं दी एवं डॉ प्रदीप लाखरे ने शिवरार्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना की।
.jpeg)


.jpeg)


Comments
Post a Comment