वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता अमर सिंह मालवीय का आकस्मिक निधन




भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय स्टेट बैंक सोनकच्छ के पूर्व अधिकारी, रोटरी क्लब सोनकच्छ के पूर्व अध्यक्ष, मालवीय समाज के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय अमर सिंह मालवीय का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।



 
मालवीय एक समर्पित समाजसेवी, हँसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक एवं जनसेवा से जुड़े अनेक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। बैंकिंग सेवा के दौरान उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए आमजन का विश्वास अर्जित किया।




रोटरी क्लब सोनकच्छ के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सहभागिता के लिए विशेष रूप से स्मरण किया जाता है। वहीं मालवीय समाज के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने समाज को संगठित करने और सामाजिक चेतना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए।




उनके निधन को समाज, विभिन्न संगठनों एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके निवास पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन