ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, देवास के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान...




भारत सागर न्यूज/देवास। देहरादून (उत्तराखंड) के परेड ग्राउंड स्थित इनडोर स्टेडियम में 29 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित तृतीय ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 29 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए।




पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख ने बताया कि देवास, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, रायसेन, धार एवं रतलाम जिलों के 42 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। मध्यप्रदेश की टीम ने 14 स्वर्ण, 12 रजत एवं 3 कांस्य पदक अर्जित किए।




देवास के खिलाड़ियों का उल्लेखनीय योगदान -

देवास जिले से 10 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें वैष्णवी झाला का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा, जिन्होंने विभिन्न इवेंट्स में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।
देवास के पदक विजेता खिलाड़ी




सीनियर महिला वर्ग (रेगु टीम): ज़ैनब खान, महिमा पटेल, खुशी 2$1112_12_1कौशल रजत

जूनियर वर्ग (सोलो):
वैष्णवी झाला – स्वर्ण

गांडा (डबल):
वैष्णवी झाला, वैष्णवी सूर्यवंशी – रजत

टुंगल सिंगल:
हर्षिल पटेरिया – स्वर्ण

सब जूनियर टुंगल:
क्रिश अन्नामलाई – स्वर्ण

मैकेन कैटेगरी सोलो:
श्रेयस पटेरिया – रजत

फाइट इवेंट:
श्रेयस पटेरिया – कांस्य

टैंडिंग (-47 किग्रा):
वैष्णवी झाला – कांस्य

इसके अलावा विराज चक्रवर्ती का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रेफरी अभय श्रीवास (देवास), राष्ट्रीय रेफरी विनिता रायकवार (रायसेन), कोच विशाखा कोल (जबलपुर), पंकज परासर (भोपाल) एवं टीम मैनेजर अभिषेक शर्मा (रतलाम) उपस्थित रहे।




इस उपलब्धि पर पेंचक सिलाट संघ के पदाधिकारियों, कोचों एवं खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन