Posts

शासन की योजनाओं का लाभ पाकर महिलाएं बनी रही उद्योगों की मालिक...

Image
  जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास (सफलता की कहानी) --------- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ पाकर देवास की श्रीमती उर्मिला सिंह पंवार ने लिखी सफलता की नई कहानी ------------- महिलाओं का आत्म निर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए उद्योगपति श्रीमती पंवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दे रही हैं धन्यवाद --------- भारत सागर न्यूज/देवास। देवास 30 मई 2025/ शासन की योजना का लाभ पाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ ही सशक्त हो रही हैं। महिलाएं आज के आधुनिक दौर में सफलता की नई कहानियां लिख रही है।  केंद्र सरकार एवं राज्य शासन की महत्ती योजनाओं का लाभ पाकर जिले के बेरोजगार युवा रोजगार तो पा रहे हैं, साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। योजनाओं का लाभ पाने वालों में देवास निवासी श्रीमती उर्मिला सिंह पंवार भी है।  इसे भी पढ़ें :-  महिला के अंधे कत्ल का खुलासा,,,बेटे ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या,,,, बेटा गिरफ्तार प्रेमी हुआ फरार....! जिन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर रेडीमेड गार्मेंट का निर्माण कार्य...

घुड़दौड़ प्रतियोगिता में विजय सिंह की घोड़ी काजल रही प्रथम, 31 घुड़सवारों ने लिया हिस्सा

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में हिंदू उत्सव समिति एवं समस्त क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।  आयोजन समिति के धर्मेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में असवार महान साहसी एवं फुर्तीले घोड़े चेतक को समर्पित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भोपाल बायपास राजूदा चौराहे पुराने टोल टैक्स के समीप शाम 4 बजे से प्रारंभ हुई।  तीन घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में 31 घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, विजय पंडित,  ठाकुर राजेंद्र सिंह बैस, ठाकुर सुरेंद्र सिंह गौड़, वीरेंद्र सिंह ठाकुर वीरू सरपंच साहब पटलावदा, गणेश पटेल, भारत चौधरी मण्डल, नवीन सोलंकी, शुभम चौहान राहुल पाटीदार, अमित सिंह राजपूत आदि थे।  अतिथियों का स्वागत आयोजक धर्मेन्द्र सिंह बैस ने भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर किया। निर्णायक मण्डल में गुरूदत्त शर्मा, युसूफ भाई घोडी वाले एवं सौदान सिंह परिहार रहे। प...

सेवानिवृत होने सम्मान के साथ दी कर्मचारी को बिदाई -

Image
भारत सागर न्यूज/नागदा निप्र। नगर पालिका परिषद नागदा में सेवा दे रहे राजस्व विभाग में कर्मचारी जीवन सिंह कुशवाह का नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ पी गेहलोत ने सभी पार्षद एवं सभापति के साथ सेवानिवृत्ति पर सम्मान किया।  अभी पूर्व की pic में निर्णय लिया गया था कि अब कोई भी कर्मचारी अपने सेवाकार्य से सेवानिवृत होता है तो उसे सेवानिवृत्ति के समय सम्मान के साथ विदाई दी जाए  इसी निर्णय के फ्लस्वरूप PIC के निर्णय अनुसार सेवनिवर्त कर्मचारी जीवनसिंह कुशवाह को 50 ग्राम चांदी का सिक्का, एक सुटिंग शर्टिंग सूट का कपड़ा और पुष्प गुच्छ से सम्मानित कर  उनके उज्जवल जीवन की शुभकामनाएं दी, पहली बार इस निर्णय के फलस्वरूप किसी कर्मचारी को सेवानिवर्त के समय इस सम्मान के साथ विदाई दी गयी है,  उपस्थित अन्य साथी कर्मचारी ने परिषद् के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया साथ ही 2 दिन पूर्व सभी कर्मचारी को एरियर की राशि देने पर भी सभी कर्मचारी साथियो ने नपाध्यक्ष एवं परिषद् को धन्यवाद दिया।  इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा सभापति प्रकाश जैन, सभापति भावना रावल, पार्षद अनीता मीणा,...

उज्जैन के नागदा में हुआ कुछ खास — जहां 12वीं के टॉपर छात्र साहित्य सेन को एक दिन के लिए विधायक बनाया गया ।

Image
भारत सागर न्यूज/नागदा( संजय शर्मा )। एक दिन का मुख्यमंत्री तो आपने फिल्मों में देखा होगा, लेकिन उज्जैन के नागदा में हुआ कुछ खास — जहां 12वीं के टॉपर छात्र साहित्य सेन को एक दिन के लिए विधायक बनाया गया  ।  नागदा के विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ने यह पहल की छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए की है ।  साहित्य सेन को विधायक कार्यालय में प्रोटोकॉल के साथ सम्मानित किया गया और औपचारिक रूप से विधायक की कुर्सी सौंपी गई ।  जनसुनवाई में उन्होंने आम जनता से मुलाकात की और, एक छात्रा की आरटीई योजना से जुड़ी समस्या का तत्काल समाधान कराया।  वहीं बेरछा गांव में सीसी रोड व उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमिपूजन भी किया। 

उज्जैन में आशा-उषा महिला संगठन ने आशा कार्यकर्ताओं के अधिकारों के लिए किया प्रदर्शन

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन( संजय शर्मा )। उज्जैन में आशा-उषा महिला संगठन ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए सरकार से आशा कार्यकर्ताओं के अधिकारों की मांग की। संगठन ने 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए उचित मानदेय, सुविधाएँ और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संगठन की मांगों में आशा कार्यकर्ताओं को निश्चित मासिक मानदेय प्रदान करना, समान कार्य के लिए समान भुगतान करना, गैर विभागीय कार्यों पर रोक लगाना,  सेवानिवृत्ति उम्र में वृद्धि करना, स्मार्टफोन और इंटरनेट सुविधा प्रदान करना, किराया भत्ता प्रदान करना और कार्य के दौरान दुर्घटना में घायल होने पर पूरी इलाज की सुविधा और विभाग से सुरक्षा देना शामिल है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण है, लेकिन उन्हें इसके बदले उचित मानदेय या वेतन नहीं दिया जाता।  उन्होंने सरकार से आशा कार्यकर्ताओं के अधिकारों की रक्षा करने की अपील की और उम्मीद जताई कि सरकार इन मांगों पर शीघ्र विचार करेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आ...

थाना जावर पुलिस द्वारा मुस्कान अभियान के अंतर्गत 03 वर्ष पूर्व गुम बालिका को दस्तयाब करने मे की सफलता प्राप्त....

Image
भारत सागर न्यूज/सीहोर (रायसिंह मालवीय)। पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत अपहृत बालकों/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु  चलाए जा रहे अभियान में थाना जावर पुलिस 03 वर्ष पूर्व गुम हुई बालिका को थाना जावट ने दस्तायबकरने में  सफलता प्राप्त की  घटना क्रम –  दिनाँक -10.04.2022  को  फरियादी  निवासी जावर  द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट थाना जावर में दर्ज कराई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 138/22 धारा 363  भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही –   अपराध दर्ज होने के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मति सुनीता रावत एवं एसडीओपी आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए अपहर्ता को गुना जिले से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है ।    सराहनीय भूमिका -  उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीता देअरवाल, उनि दिनेश यादव, आर 560 , आर 09 हरिओम,  म.आर 330 निकिता एंव थाना पुलिस का स...

उज्जैन में जेल वार्ड में शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें, पुलिसकर्मी भी शामिल है। Sp प्रदीप शर्मा ने 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया है।

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन(संजय शर्मा)9424850595। उज्जैन के जिला अस्पताल में बने जेल वार्ड में एक कैदी की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है।  वीडियो में कैदी और पुलिसकर्मी ताश खेलते और शराब पीते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि पुलिसकर्मी वर्दी को खूंटी पर टांग कर सिविल ड्रेस में ताश खेल रहे थे।  पुलिस sp प्रदीप शर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात गार्ड को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, एडिशनल एसपी को जांच सौंपी गई है और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।  जेलर और सीएमएचओ को भी सूचित किया गया है और उन्हें जल्द से जल्द घटना की सच्चाई का पता लगाकर पुलिस को सूचित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।  आरोपी पूर्व में चाचा-भतीजे के विवाद में जेल गया था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। अब इस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लोकमाता अहिल्या होलकर जयंती महिला पुलिस ने निकाली वाहन रैली

Image
- लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती वर्ष पर आज महिला पुलिस द्वारा जागरुकता वाहन रैली निकाली गई। भारत सागर न्यूज उज्जैन ( संजय शर्मा )। मप्र में सरकार द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के 300 वीं जयंती वर्ष मनाया जा रहा है।  जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहर में भी जन कल्याण पर्व मनाया जा रहा है।  इसी के चलते आज महिला पुलिस द्वारा शहर में वाहन जागरुकता रैली निकाली गई। जिसके माध्यम से महिला संबंधी अपराधों के बारे में सन्देश दिया गया।  पुलिस कन्ट्रोल रूम से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस कन्ट्रोल रूम पहुंच कर समाप्त हुई।