लोकमाता अहिल्या होलकर जयंती महिला पुलिस ने निकाली वाहन रैली

- लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती वर्ष पर आज महिला पुलिस द्वारा जागरुकता वाहन रैली निकाली गई।




भारत सागर न्यूज उज्जैन ( संजय शर्मा )। मप्र में सरकार द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के 300 वीं जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। 




जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहर में भी जन कल्याण पर्व मनाया जा रहा है। 




इसी के चलते आज महिला पुलिस द्वारा शहर में वाहन जागरुकता रैली निकाली गई। जिसके माध्यम से महिला संबंधी अपराधों के बारे में सन्देश दिया गया। 





पुलिस कन्ट्रोल रूम से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस कन्ट्रोल रूम पहुंच कर समाप्त हुई।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा