सेवानिवृत होने सम्मान के साथ दी कर्मचारी को बिदाई -




भारत सागर न्यूज/नागदा निप्र। नगर पालिका परिषद नागदा में सेवा दे रहे राजस्व विभाग में कर्मचारी जीवन सिंह कुशवाह का नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ पी गेहलोत ने सभी पार्षद एवं सभापति के साथ सेवानिवृत्ति पर सम्मान किया। 




अभी पूर्व की pic में निर्णय लिया गया था कि अब कोई भी कर्मचारी अपने सेवाकार्य से सेवानिवृत होता है तो उसे सेवानिवृत्ति के समय सम्मान के साथ विदाई दी जाए 




इसी निर्णय के फ्लस्वरूप PIC के निर्णय अनुसार सेवनिवर्त कर्मचारी जीवनसिंह कुशवाह को 50 ग्राम चांदी का सिक्का, एक सुटिंग शर्टिंग सूट का कपड़ा और पुष्प गुच्छ से सम्मानित कर 



उनके उज्जवल जीवन की शुभकामनाएं दी, पहली बार इस निर्णय के फलस्वरूप किसी कर्मचारी को सेवानिवर्त के समय इस सम्मान के साथ विदाई दी गयी है, 



उपस्थित अन्य साथी कर्मचारी ने परिषद् के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया साथ ही 2 दिन पूर्व सभी कर्मचारी को एरियर की राशि देने पर भी सभी कर्मचारी साथियो ने नपाध्यक्ष एवं परिषद् को धन्यवाद दिया। 



इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा सभापति प्रकाश जैन, सभापति भावना रावल, पार्षद अनीता मीणा, विजय सिंह सिसोदिया, सुभाष रावल के साथ राजस्व विभाग के सभी साथी कर्मचारी के साथ नगर पालिका के अन्य साथी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

करनावद में शौचालय योजना में बड़ा घोटाला, पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोप....!