चरित्र शंका में पत्नी से करता था विवाद, लट्ठ से पीटकर ली जान, 13 वर्ष की बेटी ने मारपीट करते देखा, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सेंधवा/बड़वानी। शहर से 7 किमी दूर चाटली गांव में पति ने लट?ठ से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। बेटी ने पिता को मां के साथ मारपीट करते देखा। आरोपी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इस बात को लेकर विवाद करता रहता था। रविवार शाम पुलिस ने आरोपी को चाटली के पास से गिरफ्तार किया। ग्रामीण थाना प्रभारी विश्वदीपसिंह परिहार ने बताया चाटली के कोलीपुरा रोड स्थित खेत में बने घर में देर रात 2 बजे घटना ___ चाटली निवासी सुनीता उर्फ बबली (40) को उसके पति राजाराम (45) पिता कहारिया ने लट्ठ से पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। सुनीता की बेटी ने पिता राजाराम को उसकी मां की लकड़ी से पिटाई करते हुए देखा। बेटी ने सुबह उसके गांव स्थित घर जाकर भाई रवि और परिजनों को घटना बताई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर हुई। पहुंचकर शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त किया गया लट्ठ भी जब्त किया। पुलिस ने आरोपी पति राजाराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। घटना के बाद से फरार आरोपी राजाराम को पुलिस ने शाम 5 बजे चाटली से गिरफ्तार किया। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बेटी ने बताया कल ही मां को मायके से लाए थे, नहीं सोने पर विवाद कर लकड़ी से मारा - मां की हत्या से बेटी डरी हुई थी। उसने पुलिस को बताया पिता राजाराम उसकी मम्मी को उसके मायके चाचरिया से शनिवार को लाए थे। पहले भी झगड़ा किया था। इससे मम्मी मायके चाचरिया चली गई थी। शनिवार को पिता राजाराम झगड़ा नहीं करने का कहकर वापस लाए थे। रात 2 बजे पापा उठे और मम्मी को बोले सो क्यों नहीं रही है। इस पर मम्मी ने कहा नींद नहीं आ रही है। इस बात पर पापा राजाराम मां से मारपीट करने लगे। लकड़ी से मम्मी की पिटाई करना शुरू कर दी। लड़की सिर पर भी मारी जिससे मम्मी बेहोश होकर खाट पर गिर गई। इसके बाद पापा वहां से भाग गए। सुनीताबाई का पीएम तीन डॉक्टरों की टीम ने किया। थाना प्रभारी परिहार ने बताया शॉट पीएम रिपोर्ट में महिला की सिर में गंभीर चोट आने से मौत होने की बात सामने आई है। इसके अलावा पूरे शरीर पर मारपीट के निशान भी मिले हैं। मारपीट से हाथ की एक अंगुली की हड्डी दिखने लगी थी। सुनीता पति राजाराम और बेटी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में बनी झोपड़ी में रात को सोने जाते थे। वहीं बड़ा बेटा रवि (19), उसकी पत्नी, बेटी आशा (15) गांव स्थित घर में रहते थे। रवि से छोटी बहन कल्पना (18) की शादी हो चुकी है। ग्रामीण थाना टीआई परिहार ने बताया आरोपी राजाराम उसकी पत्नी सुनीता के चरित्र पर शंका करता था। अगर उसकी पत्नी घर के बाहर खड़ी रहती तो शक कर विवाद करता था। अगर गांव के किसी व्यक्ति से बात करते दिखती तो उसकी पिटाई कर देता था। रात में भी उसने चरित्र शंका के चलते लकड़ी से पिटाई कर सुनीताबाई की हत्या कर दी।


Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !