आरएसएस के महाविद्यलयीन विद्यार्थियो ने मनाई 126 वी वर्षगांठ

शिकागो में भाषण देकर स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व के समक्ष भारतीय संस्कृति की ध्वजा लहराई थी

देवास। 11 सितम्बर 1893 को शिकागो (अमेरिका) में आयोजित धर्म संसद में भारत के युवा सन्यासी, हम सबके प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व के समक्ष भारतीय संस्कृति की ध्वजा लहराई थी। उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रचार प्रमुख अर्जुन वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महाविद्यलयीन विद्यार्थियो द्वारा 126 वी वर्षगांठ पर स्थानीय सयाजी द्वार पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के सम्मुख घोष वादन और माल्यार्पण कर विश्व विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप संघ के क्षेत्रीय  शारीरिक शिक्षण प्रमुख जितेंद्रसिंह पंवार तथा मुख्य वक्ता नागेंद्र सिंह पवार उपस्तिथ थे। श्री पवार ने संबोंधित करते हुए कहा कि 11 सितम्बर वही दिन है जिस दिन सम्पूर्ण विश्व ने हमारी सनातन परंपरा एवम भारतीय मानव मूल्यों के प्रथम दर्शन किये थे। 11 सितम्बर 1893 को शिकागो (अमेरिका) में आयोजित धर्म संसद में भारत के युवा सन्यासी हम सबके प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व के समक्ष भारतीय संस्कृति की ध्वजा लहराई थी। 


 


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन