श्री मनकामनेश्वर महादेव का आज होगा विशेष श्रृंगार एवं महाप्रसादी का वितरण
देवास। पुराना बस स्टेण्ड स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पं. कुलदीप मोदी ने बताया कि शिवरात्रि के महापर्व पर शुक्रवार को प्रात: 5 बजे श्री मनकामनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। दोप. में फरियाली खिचड़ी का वितरण होगा। शाम को महादेव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा व रात्रि 8.30 बजे महाआरती होगी। मंदिर के कमलादेवी मोदी, ज्ञानेश्वर मोदी, ममता मोदी, सारिका मोदी, नितिन आहूजा, पं. विजय व्यास, अजय व्यास, पं. दीपेश व्यास, सत्यनारायण विजयवर्गीय, गोपाल पंडित, योगेश पंडित, राजेन्द्र जैन, अनिल तंवर, महेन्द्र चौहान, माखन चौकसे, गोलू पाठक, गणेश तिवारी, सुभाष पटेल, कमला विजयवर्गीय, उमा पंडित, कुसूमलता चौहान, हीरामणि शर्मा, भारती पाठक, अनिता राजपूत आदि ने शहर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से मंदिर में होने वाले आयोजनों में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की है।
Comments
Post a Comment