मालवा कबीर महोत्सव के अवसर पर शीलनाथ धूनी संस्थान मल्हार पर कबीर भजनों की प्रस्तुति आज
देवास । मालवा कबीर महोत्सव के अवसर पर शीलनाथ धूनी संस्थान मल्हार पर कबीर आज भजनों का आयोजन रखा गया है। उक्त जानकारी देते हुए रोशन रायकवार ने बताया कि श्री शीलनाथ धूनी संस्थान मल्हार पर शिवरात्रि महापर्व एवं महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 21 फरवरी सुबह 10 बजे से 2 बजे तक देश व विदेश के प्रख्यात भजन गायकों द्वारा जिसमें पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया , मुरालाल मारवाड़ा गुजरात , श्रुति विश्वनाथ पुणे , शबनम विरमानी बंगलोर , डॉ. लिंडा हैज़ एवं सुनीता दत्ता अमेरीका , मंजिल मिस्टिक ग्रुप नई दिल्ली आदि कलाकारों की प्रस्तुति होंगी । श्री रायकवार ने बताया कि सद्गुरु कबीर और महात्मा गांधी की वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर परिचर्चा होगी । देवास की धर्मप्रेमी जनता एवं गुरुभक्तों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की ।
Comments
Post a Comment