महाशिवरात्रि पर कानून व्यवस्था के लिए खण्डवा शहर में तैनात रहेंगे अधिकारी

 

खंडवा:- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तन्वी सुन्द्रियाल ने शुक्रवार को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के दौरान खण्डवा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेश अनुसार खण्डवा शहर के लिए सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी खण्डवा संजीव केषव पाण्डेय एवं तहसीलदार प्रतापसिंह आगास्या रहेंगे। सिटी केातवाली थाना क्षेत्र के लिए कुणाल अवास्या परिवीक्षाधीन नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम श्री संजीव पाण्डे तथा तहसीलदार  प्रताप आगास्या सम्पूर्ण खण्डवा शहर में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर नजर रखेंगे। हरसूद, पंधाना व पुनासा  के एसडीएम अपने अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन