श्रीमंत सदाशिवराव पवार की स्मृति में विशाल दंगल संपन्न


देवास। श्री छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब देवास एवं क्षत्रिय युुवा मराठा समाज द्वारा विकास पुरूष समाज सेवी स्व.महाराजा श्रीमंत सदाशिवराव पवार देवास जुनियर की स्मृति में एक विशाल दंगल का आयोजन यशवंतराव व्यायामशाला में किया गया। कार्यक्रम के आयोजक रोटरी क्लब अध्यक्ष सुधीर पंडित, अमरजीतसिंह खनूजा, गोवर्धनसिंह चंदेल, डॉ. सुरेश शर्मा, युवा मराठा समाज के समरजीत जाधव, अमितराव पवार, हर्षवर्धन जगताप, रमण देशमुख, खिलेश शिंदे, हिमांशु राजोले आदि थे। समारोह में श्रीमंत सदाशिवराव पवार के देवास विकास को समर्पित कार्यो का तथा देवास के इतिहास से मुख्य वक्ता नवीन नाहर एवं प्रमोद शरदचंद्र्र जाधव ने अवगत कराया। उपस्थित जनसमुदाय को प्राचीन धरोहरों को बचाने का संकल्प दिलाया गया। समारोह की विशेषता यह रही कि मराठा समाज तथा राजपूत समाज के प्रतिष्ठितजन अपनी पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता स्व. श्रीमंत यशवंतराव पवार देवास जुनियर के पौत्र भीमसिंहराव फालके ने की। आयोजन में पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, ठा. रणजीतसिंह राठौर, रेवंत राजोले, संजय मालुसरे, प्रकाश देशमुख, प्रदीप कंक, विनोद भोसले, प्रकाश मुरारराव जाधव, यशवंत व्यायामशाला के उस्ताद भेरूसिंह पहलवान, गुरूचरण पहलवान, संजय पानसरे, अशोक गायकवाड़, अनिलसिंह बैस आदी विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम का संचालन दीपक धर्माधिकारी एवं श्यामराव पाटिल ने किया ।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन