सड़क हादसों को लेकर डीजीपी से मिलेंगे शिवसेना प्रदेेश उपाध्यक्ष
देवास। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सोलंकी ने बताया कि शहर व राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। जिससे कि लगातार गौ वंश इसका शिकार हो रहा है। इसी को लेकर म.प्र. डीजीपी से मिलकर चर्चा की जाएगी। गौ वंश के सिंग पर लाल रेडियम लगाकर इसे बहुत हद तक रोका जा सकता है। हमारे द्वारा पूरे जिले में अभियान चलाकर गौ वंश एवं अन्य पशुओं के सींग पर रेडियम लगाने का कार्य किया जाएगा। सोलंकी ने आमजन से अपील की है कि इस अभियान में सहयोग कर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में सहभागिता करें।
Comments
Post a Comment