सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित
टोंकखुर्द//रोहित सोलंकी
टोककला। शासकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरित प्रधान अध्यापक लक्ष्मणसिंह मालवीय जो की 29 फरवरी 2020 को सेवानिवृत होने वाले हैं। ग्राम पंचायत के उपसरपंच संजयसिंह पंवार के नेतृवत में उनके सेवानिवृत होने के पहले एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल प्राचार्य एस.एन.प्रजापति थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीआई अविनाश सिंह सेंगर ने की । कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण से की गई। सेवानिवृत हो रहे मालवीय को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहारों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एकीकृत शाला माध्यमिक विद्यालय पोलाय द्वारा उन्हें शॉल,श्रीफल एवं घड़ी दे कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विक्रमसिंह पंवार, मोड़सिंह पंवार,दिलीप सिंह पंवार,उदयसिंह पंवार,कमलसिंह टांक, मनोज बैरागी,सुभाष मंडलोई,जयरामसिंह मालवीय,राकेश मालवीय,एच. एल.चौहान,नरेन्द्रसिंह चावड़ा,हिम्मत गोस्वामी,नाजमा परवीन शेख,तेरेजा इक्का सहित ग्रामीणजन उपस्तिथ थे । संचालन माखनदास वैष्णव ने किया तथा आभार उपसरपंच संजयसिंह पंवार ने माना।
Comments
Post a Comment