शिवाजी जयंती मनाई बड़ी धूमधाम से 


बीड:- खंडवा जिले के पुनासा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले  ग्राम बीड़ में मराठा समाज के द्वारा शिवाजी जी की जयंती मनाई गई। मराठा समाज के द्वारा बड़ी धूमधाम से शोभायात्रा  निकाली गई  जिसमें ग्राम के विभिन्न मार्गो से ढोल नगाड़ों के साथ नाचते हुए जय शिवाजी जय भवानी के नारे लगाते हुए  ग्राम की गलियों से गुजरे। व मराठा समाज का गली गली पुष्प वर्षा व स्वागत किया गया । छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शाम को प्रतिभोज भी रखा गया जिसमें मान्धाता विधायक नारायण पटेल शामिल हुए। इस अवसर पर मान्धाता विधायक ने विधायक निधि से एक लाख देने की घोषणा की इस कार्यक्रम में सुरेन्द्र टूटेजा , विनय मंडोले, योगेश मराठे , विजय मराठे , सदन मराठे, संदीप  जायसवाल, बालकृष्ण अग्रवाल व अन्य गणमान्य व मराठा समाज उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन