आज दोपहर साढ़े 12 बजे होगा राम मंदिर का भूमिपूजन, नींव की पहली ईंट रखेंगे पीएम मोदी,जानिये क्या रहेगा पूरा कार्यक्रम ...!
अयोध्या (उत्तर प्रदेश )। अवध में राम मंदिर निर्माण के लिए आज होने वाले भूमि पूजन की तैयारियां पूर्ण हो गईं हैं ! राम मंदिर के शिलान्यास समारोह से पहले राम जन्मभूमि स्थल पर रामार्चन पूजा शुरू हुई। रामार्चन पूजा, भगवान राम के आगमन से पहले सभी प्रमुख देवी-देवताओं को आमंत्रित करने के लिए एक प्रार्थना है।
अयोध्या में भूमि पूजन के एक दिन पहले ही भजन, पूजा पाठ का कार्यक्रम आरंभ हो गया। पूरे देश में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ चल रहा है। अयोध्या में सरयू के घाट और राम की पैड़ी से हनुमानगढ़ी तक मार्ग के दोनों ओर मिट्टी के दीये प्रज्जवलित किए गए है। रोशनी से नहाई अयोध्या में हर ओर प्रसन्नता का वातावरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए कुल 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे। मंदिर के भूमि पूजन और शिलान्यास से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हनुमानगढ़ी पर पूजा भी करेंगे। ऐसा कहा जाता है कि भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना भगवान राम का कोई काम प्रारंभ नहीं किया जाता है। इस कारण से पीएम मोदी पहले हनुमान भगवान की पूजा करेंगे और उसके बाद भूमि पूजन के लिए जाएंगे।
अयोध्या में श्रीराम मंदीर भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद वह 10 मिनट तक रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करेंगे। तत्पश्चात् दोपहर को 12 बजकर 44 मिनट और 15 सेकंड पर मंदिर की आधारशिला की स्थापना करेंगे। अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगातार जारी हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़ी हस्तीयां शामिल होंगे, जिसके चलते पूरे अयोध्या को किले में तब्दील कर दिया गया है। इसी बीच कल ही प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम मोदी के अध्योध्या प्रवास की अनुसूची जारी की गई है।
जारी अनुसूची के अनुसार... अयोध्या में पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम...
- 5 अगस्त सुबह करीब 9.35 दिल्ली से प्रस्थान
- 10ः35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग
- 10ः40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान
- 11ः30 बजे अयोध्या के साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग
- 11ः40 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचकर 10 मिनट तक दर्शन-पूजन
- 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचने का कार्यक्रम
- 10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन
- 12ः15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण
- 12ः30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ
- 12ः40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना
- 02ः05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिए प्रस्थान
- 02ः20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर
- लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना
Comments
Post a Comment