आयोध्या की तर्ज पर ग्राम छेन्डिया में श्रीराम मंदिर का हुआ भूमि पूजन


झिरन्या :- खंडवा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम छेन्डिया में भी आयोध्या की तरह 5 अगस्त के दिन ऐतिहासिक बन गया है यहां 200 वर्षो पुराना राम मंदिर जर्जर हो गया था वर्ष 2011 में ग्राम के कमल सिंह द्वारा आभापूरी रोड़ पर भूमि दान दी गई , जिस पर उस समय गांव वालों ने राम मंदिर बनाने की का निर्णय लिया था किन्तु बाद में अधिकांश गाँव वाले पुराने राम मंदिर के स्थान पर ही मन्दिर बनाने के लिए एकमत हो गए जिस कारण कई कुछ वर्षों से मन्दिर काम नही हो पा रहा था 5 अगस्त को कमल सिंह जी द्वारा अपनी भूमि पर शिव मंदिर बनाने की सहमति दी गई एवं पुराने राम मंदिर पर ही राम मंदिर की सहमति के साथ मूर्तिया भी देने की घोषणा की गई इससे मन्दिर के स्थान का विवाद समाप्त हुआ और इसी दिन आयोध्या की तर्ज पर ठीक 12 बजकर 40 मिनिट पर भूमि पूजन भी सम्पन्न हुआ । इसके साथ ही एक साथ हनुमान मंदिर का शेष कार्य पूरा करने कमल सिंह राठौड़ द्वारा दान दी गई भूमि पर धर्मशाला व शिवमंदिर का कार्य पूरा करने तथा पुराने राम मंदिर के स्थान पर नया राम मंदिर निर्माण का कार्य एक साथ करने का संकल्प समस्त गांव वालों द्वारा लिया गया यह कार्यक्रम प्रसिद्द सन्त वेदान्त सागर जी द्वारा सम्पन्न करवाया गया ।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन