ऐसे होते है राम के दीवाने | मंदिर निर्माण हेतु मात्र आधे घंटे में राम भक्तों ने 10लाख 78 हजार की दान राशि की एकत्र



खातेगांव, सत्तार खान


वर्षों से राम मंदिर की बाट जो रहे राम भक्तों की 5 अगस्त को खुशी का ठिकाना ना रहा कन्नौद खातेगांव सहित हरणगांव में भी प्रभु श्री राम के मंदिर  भूमि पूजन के अवसर पर जगह-जगह सुंदरकांड और रामायण पाठ आयोजित किए गए मिठाइयां बांटी गई तथा एक दूसरे को बधाइयां दी गई अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन के साथ ही ग्राम हरण गांव में भी राम मंदिर का भूमि पूजन किया गया इतना ही नहीं हरणगांव के लोगों का भक्ति भाव देखिए कि मात्र आधा घंटे में ही मंदिर निर्माण के लिए 10 लाख 78 हजार की राशि दान के रुप में एकत्र की गई हरणगांव के सरपंच श्री मदन लाल मालवीय ने बताया कि यह सैकड़ों साल पुराना भगवान राम का जीर्ण- शीर्ण मंदिर था जिसका आज भूमि पूजन किया गया है विशेष रूप से मंदिर के पुजारी श्री अनिल शर्मा ने 5लाख रुपये की धनराशि मंदिर निर्माण में दान के रूप में दी है. 



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन