चलते हुए आपस मे टकराने से हुआ विवाद,  पुलिस ने 11 लोगो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा 

 


सोनकच्छ । पीपलरांवा थानांतर्गत ग्राम कचनारिया मे दो पक्षों मे चलते समय टकराने के कारण विवाद हो गया। मामला बुधवार शाम 5 बजे का है  । इंदरसिंह एवं वीरेंद्र सेंधव चलने के दौरान आपस मे टकरा गए । जिस पर दोनों मे गालीगलौज हुई  । उस समय गांव के लोगो ने दोनों को समझाईश देकर मामला शांत कर दिया। लेकिन रात्रि को दोनो पक्षों मे विवाद फिर बढ़ गया । जानकारी अनुसार इंदरसिंह के घर लोगो ने आकर तोड़ फोड़ कर दी  एवं उन पर लाठी,  कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया । दोनों पक्षों के  के बीच  विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओ को भी पीटा गया एवं  एक समाज के लोगो को जातिसूचक शब्दों के साथ गालीगलौज की गयी । विवाद मे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये । 


सुचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल के साथ टीआई अमित सिंह जादोन  पहुँचे एवं मामला शांत करवाया । पुलिस ने इन्दरसिंग की रिपोर्ट पर वीरेन्द्र, रोहित, अश्विन, नरेंद्र, बनेसिंग तथा राहुल के विरुद्ध भादवी.  452, 427, 323, 294, 506, 34 तथा अजा - अजजा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है । 


वही दूसरे पक्ष की  ओर से रोहित की रिपोर्ट पर पुलिस ने इन्दरसिंग, विकास, महेंद्र, राजेंद्र तथा दीपक के विरुद्ध भादवी 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जाँच शुरु कर दी है ।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन