दीपो से जगमगाया बागली, रामलला का हुआ अभिषेक
बागली(सोमेश उपाध्याय )। जटाशंकर तीर्थ में सुबह से जश्न का माहौल था। राम दरबार, मन्दिर व फलाहारी बाबा के चित्र को फूलों से सजाया गया था। महन्त बद्रीदास महाराज व पुजारियों द्वारा 21 लीटर दूध से राम लला का अभिषेक व पूजन किया गया।ततपश्चात श्री रामसंकीर्तन व रामायण पाठ के साथ भजनों पर राम नाम गूंजते रहे। इस अवसर पर लड्डू भी बाटे गए।इसी के साथ बागली के सभी मंदिरों को सजाया गया।मंदिरों में ढोल बजाए गए। सुंदरकांड व रामायण के पाठ हुए।चम्पाबाग मार्ग पर माली समाज द्वारा 500 मीटर सड़क मार्ग पर दीप श्रृंखला सजाई गई थी। रामदेव ग्रुप व धर्म जागरण मंच द्वारा कारसेवकों का सम्मान कर मन्दिर परिसर में ही पथ संचलन निकाला गया।कोविड संक्रमण के कारण भीड़ भाड़ नही हुई।
Comments
Post a Comment