निगम स्वास्थ्य कर्मचारी की हुई थी सर्पदंश से मौत, परिजनों को दी सहायता राशि

राज्य शासन के निर्देशानुसार निगमायुक्त, अधिकारी व कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को दी सहायता राशि




देवास। पिछले दिनों नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की सर्पदंश से मौत हो गई थी, जिसके बाद निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने उसके परिजनों को आर्थिक सहायता राज्य शासन के निर्देशानुसार की है। वहीं निगम में कार्यरत कर्मचारियोंं व अधिकारियों के द्वारा सहायता राशि भी मृतक के परिवार को उपलब्ध कराई गई है। मृतक के परिजनों को कुल 5 लाख 21 हजार रूपए की आर्थिक रूप से सहायता की गई है, साथ ही निगमायुक्त ने मृतक परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की है।




पिछले दिनों नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी राधेश्याम पिता जयराम सिसरवार की सर्प के काटने से मौत हो गई थी। कर्मचारी राधेश्याम की मौत के बाद उसके परिजनों को राज्य शासन के निर्देशानुसार द्वारा आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा 2 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। वहीं निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सहायता राशि एकत्रित कर 3 लाख 21 हजार रूपए की सहायता राशि मृतक की पत्नी मधुबाई को दी गई। इस तरह से कुल 5 लाख 21 हजार की सहायता राशि मृतक की पत्नी को सौंपी गई है।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?