हाटपीपल्या - भक्तों के हाल जानने निकलें बाबा भोलेनाथ....



हाटपिपल्या, संजू सिसोदिया 

श्रावण माह के द्वितीय सोमवार को भक्तों के हाल जानने बाबा भोलेनाथ आकर्षक, मनोहारी डोल पर सवार होकर निकलें। नगर हाटपीपल्या के सुप्रसिध्द नृसिंह मंदिर मे विराजित भगवान बाबा भोलेनाथ के पवित्र डोल का आकर्षक श्रृंगार कर बाबा को विराजित कर ढोल व बैंड बाजे से नगर भ्रमण कराया गया। जिसमें आगे नवयुवा बाबा भोलेनाथ की जय जय कार लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे । नगर में जगह जगह बाबा की पुजा अर्चना कर भक्तों ने दर्शन लाभ लिया । पंडित दिनेश दाधिच ने बाबा की आरती की। 



बस स्टैंड पर पूर्व कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश तंवर, पूर्व पार्षद श्याम तंवर, जगदीश जाट, पं.आर्य भूषण शर्मा, रामचंद्र जमादार, छतरसिंह दरबार, राजा रलौती, गणेश वर्मा, पं.आर्यन शर्मा आदि ने बाबा की पुजा अर्चना की । बाबा के डोल के साथ अखिलेश चंद्रवाल, शुभम रघुवंशी, राहुल पथरोड़ आदि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।

लगातार समाचारों 📰 के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ हमारे whatsapp news group को join कीजिये

https://chat.whatsapp.com/IfOqWrlymiEAVnI8n2tjaF


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन