सतपुड़ा एकेडमी में धूमधाम से मना गणेशोत्सव...भव्य महाआरती कर भगवान श्री गणेश को लगाया छप्पन भोग...!

 सतपुड़ा एकेडमी में धूमधाम से मना गणेशोत्सव

भव्य महाआरती कर भगवान श्री गणेश को लगाया छप्पन भोग







देवास। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी में स्वामी विवेकानंद गणेशोत्सव समिति द्वारा श्री गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां भगवान की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई थी। मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि गणेशोत्सव के प्रथम दिवस से ही बच्चों व अभिभावकों द्वारा भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना, आरती, भजन किए गए। शनिवार को यहां विभिन्न आयोजन हुए, जिसमें भगवान श्रीगणेश की भव्य महाआरती कर उन्हें छप्पन भोग लगाया गया। 

इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयकारे लगाए गए, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रायसिंह सेंधव ने गणेशजी का विधिवत पूजन-अर्चन कर आरती की। साथ ही विद्यालय के सभी बच्चों ने भी गणेशजी का पूजन कर आरती की। इसी के साथ बच्चों तथा उपस्थितजनों के बीच छप्पन भोग की महाप्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य नरेश पंचोली सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थीगण उपस्थित थे। 


( वीडियो खबरों को सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके हमारे चैनल को सब्स्क्राइब करें ताकि वीडियो न्यूज सीधे आपके मोबाइल पर प्राप्त हो सके।)

https://www.youtube.com/channel/UC6WAT3GzYnZNzCe1algPiMA 


                      

                         समाचारो से जुड़ने के लिए ग्रुप में जुड़े - 

                           https://chat.whatsapp.com/K7s3ejPeQvVDxk9tmbP02D






Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?