आयुक्त के निर्देश पर निगम पर निगम में प्रवेश करने से पहले किया सर्चिंग ......


प्रवेश करने से पहले पूछा ‘‘दोनों डोज हुए कि नहीं....?’’



देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशानुसार नगर निगम में निगम कर्मचारी एवं  आने वाले नागरिकों से निगम में प्रवेश के पहले कोरोना के दूसरे टीके का सर्चिंग अभियान के तहत निगम ऑफिस सुप्रिडेंट अशोक उपाध्याय एवं उनकी टीम के द्वारा दूसरे डोज लगाए जाने की जानकारी आज सुबह निगम के मुख्य द्वार पर ली गई। 



इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग नगर निगम आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं  की टीम कलेक्टर के निर्देशन में गठित की जा कर शहर में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक घर-घर जाकर कोरोनावायरस का दूसरा टीका लगाया जा रहा है। साथ ही टीका केंद्र पर आने में असमर्थ व्यक्तियों को भी घर पर जाकर टीका लगाए जाने हेतु मोबाइल टीम गठित की गई कलेक्टर एवं आयुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है की वह कोरोना के बचाव का दूसरा टीका अवश्य लगवाएं।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन