बड़ी माता-छोटी माता को ओढ़ाई चुनरी, पत्रकार स्व. राजेश पवार का रथ पर सवार चित्र रहा आकर्षण का केंद्र



    

देवास। माँ शारदीय नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर जय माँ भगवती क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस 8वें वर्ष भी चुनरी यात्रा निकाली गई। आयोजक ओमप्रकाश सेन (डब्बु) ने बताया कि चुनरी यात्रा रविवार को शाम 5 बजे भोलेनाथ मंदिर प्रांगण, शांतिपुरा मिल रोड़ देवास से प्रारंभ हुई। चुनरी यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुई रपट मार्ग से माता टेकरी पर पंहुची। जहां माता की पूजा अर्चना के साथ बड़ी माता तुलजा भवानी-छोटी माता मां चामुंडा को चुनरी ओढ़ाई। यात्रा में देवास-शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी चुनरी यात्रा में हाथों में मां की चुनरी हाथो में लेकर और जयकारे लगाते हुए टेकरी तक शामिल हुए। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र दिवंगत पत्रकार स्व. राजेश पवार का रथ पर सवार चित्र था। यात्रा में बड़ी संख्या में माता-बहने ढोल व बैण्ड पर नृत्य करते हुए चल रही थी। अंत में प्रसादी का वितरण किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन