नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की दिवाली ! फोड़े पटाखे, बांटी मिठाईयां : 100 दिन कार्यकाल के

नगर निगम के द्वारा पिछले तीन माह में एक रूपए का भी विकास कार्य नहीं हुआ : राहुल पंवार 



देवास। नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा की परिषद बनी है। परिषद बने लगभग 100 दिन पूरे हो चुके हैं। भाजपा परिषद ने शहर के वार्डो में विकास कार्य करने के वादे किए थे। किंतु वादे 100 दिनों के बाद भी पूरे नहीं हुए। जिस पर कांग्रेस के पार्षदों ने विरोध दर्ज करते हुए गुरूवार को निगम परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की साथ ही अतिशबाजी कर कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर उन्हें मिठाई बांटी। 



नगर निगम परिसर में कांग्रेस के चुने हुए पार्षदों ने आतिशबाजी करते हुए वहां के कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाई और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नगर निगम कांग्रेस के पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन द्वारा वार्डों में कोई कार्य नहीं करवाए जा रहे है जिससे वार्डवासियों को परेशानी उठाना पड़ रही है। इस दौरान कांग्रेस पार्षद राहुल पंवार ने कहा कि 100 दिवस गुजरने के बाद देवास की जनता परेशान है। ना एक निविदा निकाली गई, ना जनता हित में कोई फैसला। छोटे-छोटे काम बंद पड़े है, शहर में वार्डों में आमजन परेशान है। जनप्रतिनिधि मौन, अधिकारी मौन और जनता लाचार है। सिर्फ प्रायोजित इवेंट कर जनता को बरगलाया जा रहा है। 



पिछले तीन माह में एक रूपए का भी विकास कार्य नहीं हुआ नगर निगम द्वारा, आमजन परेशान है छोटी-छोटी समास्याओं को लेकर लोग नगर निगम आ रहे है। जनसुनवाई में जा रहे है लेकिन कोई निराकरण नगर निगम द्वारा नहीं किया जा रहा है। नगर निगम परिषद की बैठक नहीं हो रही है। जिसको लेकर आज हम सभी कांग्रेस पार्षद दल द्वारा नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नगर निगम प्रशासन को जगाने के लिए किया गया अगर आगे भी नगर निगम प्रशासन नहीं जागेगा तो हम उग्र आंदोलन करके चक्काजाम करेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय