भाजपा महिला मोर्चा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ........

प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन में पहुंचे मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष, प्रदर्शनी का किया अवलोकन
भाजपा सरकार ने महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा देने का काम किया : शिवराजसिंह चौहान
लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी : विष्णुदत्त शर्मा



देवास। शहर में पहली बार आयोजित हुए भाजपा महिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ बुधवार को उज्जैन रोड़ स्थित रॉयल पैलेस में दो दिनों के लिए आयोजित किया गया। महिला मोर्चे के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की। प्रशिक्षण वर्ग में मंत्री उषा ठाकुर, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, विधायक कृष्णा गौर, सांसद महेन्द्र सिंह सोंलकी, विधायक गायत्री राजे पवार सहित विभिन्न जिलों से आई महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित रही।



भाजपा महिला मोर्चा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शहर में पहली बार आयोजित हुआ। शुभारंभ पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वर्ग में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहले कलश पूजन कर दीप प्रज्वलित के साथ सरस्वती पूजन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष माया निरोलिया के साथ प्रदेश संगठन के कई महिला पदाधिकारी भी उपस्थित रही। मीडिया ने चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से सवाल किया कि जहां एक और भाजपा महिला मोर्चे का प्रशिक्षण वर्ग कर रही है। वहीं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती शराब बंदी को लेकर अज्ञातवास पर चली गई है। इस पर कुछ भी जवाब नहीं दिया।



भाजपा सामाजिक परिवर्तन के लिए काम करती है

प्रथम सत्र में उद्घाटन के अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी इतिहास एवं विकास विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। हम अलग-अलग मोर्चो के माध्यम से सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में काम कर रहे है महिला मोर्चा की भूमिका उसमें महत्वपूर्ण है। आजाद भारत में दो निशान दो प्रधान बनाने का कानून बनाया था। जिसका विरोध हमारे पथप्रदर्शक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने किया था तथा राजनैतिक मतभेद के चलते जनसंघ की स्थापना की गई डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान भी इसी आंदोलन में हुआ। भाजपा बलिदान के आधार पर खड़ा हुआ संगठन है। जनसंघ की स्थापना से लगाकर आज की भाजपा का इतिहास बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे एकात्मता, मानववाद एवं अन्तोदय के सिद्धांत पर चलते हुए ही भारतीय जनता पार्टी आज अपनी लोकप्रियता के शिखर पर है। भाजपा सामाजिक परिवर्तन के लिए काम करती है।



मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है जहां दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा हुई है

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के उत्थान के लिये कई योजनाओं का क्रियान्वयन कर उनको आगे बढ़ाने का काम किया और उसमें सफलता भी हांसिल की। एक समय था जब मुगल शासन काल में महिलाओं को कई बंधनों में रहना होता था। कई प्रकार की कुप्रथाओं के कारण महिलायें आगे नहीं बढ़ पा रही थी। वर्तमान में महिलाओं को आरक्षण के माध्यम से राजनीतिक क्षेत्र के साथ साथ शासकीय नौकरियों में स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा एक समय था जब लडक़ी पैदा होती थी तो परिवार को बोझ लगती थी, लेकिन अब हमने इतनी योजनायें बना दी है कि उनके जन्म से लेकर विवाह तक का काम मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां 87 दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा हुई है।


 

कार्यक्रम का दूसरा सत्र में मुख्य अतिथी के रूप में अजय जामवाल क्षेत्रीय संगठन महामंत्री मध्यक्षेत्र के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक गायत्री राजे पवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अजय जामवाल ने कार्यपद्धती विषय पर प्रशिक्षणार्थी से चर्चा कर संगठन की कार्य प्रणाली कैसी होनी चाहिये, संगठन का विस्तार कैसे होना चाहिये तथा जनहितकारी योजनाओं का लाभ हम महिला मोर्चा के माध्यम से किस प्रकार घर-घर तक पहुंचा सकते है, इसकी जानकारी दी। साथ ही प्रशिक्षणार्थी महिलाओं के भी विचार जाने। 

बैन करके ठीक नहीं कर सकते 

संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के अज्ञातवास पर जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा तो उनके साथ और उनके नेतृत्व में ही पली-बढ़ी है और उन्हीं की चिंता को लेकर अभी नशामुक्त मप्र अभियान की शुरुआत भी की गई। हम सब, संगठन का हर व्यक्ति समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्राण-प्रण से लगे हुए है। बैन करके ठीक नहीं कर सकते। हमको मानस नशा मुक्त करना होगा, वातावरण में सकारात्मकता लानी पड़ेगी, तब समाज इस बुराई से मुक्त होगा। इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होनें कहा कि जिनकी पीढिय़ों ने देश को तोड़ा, धर्म-संस्कृति-संस्कारों को तिलांजलि दी, वो क्या देश जोड़ेंगे? हम सब इस बात के साक्षी है और आने वाला वक्त बताएगा।

योजनाओं को जमीन पर उतारने का संकल्प लिया 

मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि महिला मोर्चे के प्रदेश का अभ्यास वर्ग का उद्घाटन हो चुका है और इस उद्घाटन में मुख्य तौर पर महिला मोर्चा भाजपा पार्टी की हमारी राज्य व केन्द्रीय सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने का भी यह प्रशिक्षण हमारे मुख्यमंत्री ने उद्बोधन में व हम सभी लोगों ने केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जमीन पर ले जाने का संकल्प भी लिया है। 



आंगनवाड़ी भी हर ब्लॉक में एडाप्ट करेंगे

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि आंगनवाड़ी भी हर ब्लॉक में एडाप्ट करने वाले है। आज जब हम आए तो उन्होंने पोषण मटका रखके पोषण के लिए मोटा अनाज एकत्रित किया। यह अभिनंदनीय प्रयास है। ऐसी कई योजनाओं पर हम चर्चा कर रहे है, ताकि कुपोषण को दूर करने में भी मदद कर सके और महिला सशक्तिकरण के लिए भी और बेहतर काम कर सके। इसलिए वन स्टॉप सेंटर जैसी चीजे, शिक्षा, लाड़ली लक्ष्मी का लाभ सभी को मिले। उसके लिए महिला मोर्चा अपनी योजना बना रहा है। 


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?