कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका....

शिक्षा मंत्री को रामायण का पाठ पढ़ाया जाए : अशोक पटेल



हाटपीपल्या (संजू सिसोदिया)। नगर के देवगढ़ चौराहा पर जिला कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका व जमकर नारेबाजी की गई। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री को पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा रामायण का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए, क्योंकी शिक्षा मंत्री द्वारा माता सीता के ऊपर की गई अशोभनीय टिप्पणी कतई उचित नहीं है। इसी के विरोध स्वरूप कांग्रेस पार्टी ने शिक्षा मंत्री मोहन यादव का नगर के देवगढ़ चौराहा पर पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मोजुद थे।

यह भी पढ़ें -जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र छात्राओं का मिलन समारोह आयोजित हुआ.....



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन