खेत दिवस एवं किसान सभा का आयोजन कर किसानों को बीज, उर्वरक व फसल की दी जानकारी !

देवास। कृषक भारती को आपरेटिव लिमिटेड देवास द्वारा "खेत दिवस एवं किसान सभा कार्यक्रम" का आयोजन ग्राम निपानिया में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर.पी. कनेरिया उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विशेष अतिथि डॉ. ए.के. बड़ाया प्रमुख वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र देवास, डॉ महेन्द्र सिंह वैज्ञानिक केवीके देवास, जगदीश ठाकुर एडीए देवास, जी.पी शर्मा वरि. क्षेत्रीय प्रबंधक कृभको इंदौर, जीवन बड्डे एडीओ देवास, धर्मेन्द्र सिंह राजपूत म.प्र शासन से सम्मानित किसान, हिम्मत सिंह गोस्वामी सरपंच ग्राम निपानिया, संजय सिंह प्रगतिशील किसान ग्राम निपानिया, प्रेम सिंह कृभको डेमोस्ट्रेशन किसान उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम निपानिया और उसके आसपास के गांवो के 80 से अधिक किसानों उपस्थित रहे।  संचालन राहुल पाटीदार कनि. क्षेत्रीय प्रतिनिधि, कृभको देवास ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित जी.पी शर्मा द्वारा कृभको संस्था की कार्य प्रणाली, संस्था द्वारा  समितियों एवं किसानों के हितार्थ के लिऐ किये जाने वाले कार्यक्रम एवं कृभको द्वारा आयात किए जा रहे। विभिन्न उत्पाद डीएपी, कॉम्प्लेक्स, एमएपी आदि के विषय में चर्चा की गई। साथ ही उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवम कृभको की प्रमाणित बीज और संकर बीज की उपज और गुणवत्ता के विषय पर चर्चा की। विशेष अतिथि डॉ ए.के बड़ाया ने रासायनिक खाद के उपयोग कम करने के लिए सुझाव दिया तथा जैविक खाद से फसल एवं मृदा को होने वाले लाभ के बारे मे विस्तार से बताया। किसानों को तरल जैव उर्वरक, कम्पोस्ट , ट्राइकोडर्मा के उपयोग विधि के बारे में भी बताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आर.पी कनेरिया ने किये गये कार्यक्रम की सराहना की और कृभको के समस्त उत्पाद, गतिविधियों, जनहितैषी कार्यक्रमो की सराहना की। उपस्थित किसानों से जैविक खेती अपनाने, कृषि में जैविक खाद का महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कृभको द्वारा प्रदाय उत्पादों तरल जैव उर्वरक एवं कम्पोस्ट के उपयोग पर जोर दिया साथ ही साथ उनसे होने वाले लाभों के विषय में चर्चा की। कृभको के द्वारा निपानिया क्षेत्र में खाद की सुगमता पूर्वक उपलब्धता के लिए कृभको को धन्यवाद दिया और कृभको के उत्पादों की सहरहना की।किसानों को प्रेम सिंह के खेत का भ्रमण कराया। जहा पर  चना की फसल में सिटी कंपोस्ट एवम तरल जैव उर्वरक का डेमो डाला गया था। किसानों ने भ्रमण के दौरान कृभको के दोनो उत्पादों के परिणामों को प्रसंशा की। आभार नितेन्द्र सिंह ग्राम हरनावदा सामाजिक कार्यकर्ता ने माना गया। कार्यक्रम के अंत का आभार व्यक्त जयप्रकाश पाटीदार क्षेत्र प्रतिनिधि एसपीयू देवास ने माना।


Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

करनावद में शौचालय योजना में बड़ा घोटाला, पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोप....!