अमोना में आज निकलेगी शौर्य यात्रा, महाराणा प्रताप की प्रतिमा माल्यार्पण के साथ होगा शुभारंभ !
देवास। राजपूत समाज द्वारा आन, बान, शान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में 27 मई, शनिवार को आमोना में शाम 4 बजे से शौर्य यात्रा निकलेगी। समाज के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि वार्ड क्र. 15 अमोना में निकलने वाली यात्रा का शुभारंभ समाज के गौरव परम प्रतापी श्री महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण के साथ होगा। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शाम 5 बजे भोपाल चौराहा से निकलने वाली शोर्य यात्रा में सम्मिलित होंगे।
इसे भी पढ़े - पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुतला जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
यात्रा में इमली चौक, संजय नगर, बींजाना सहित शिप्रा के राजपूत सरदार भाग लेंगे। शोर्य यात्रा को सफल बनाने की अपील राजपूत सरदार प्रकाश मामा ठाकुर, गुलाब सिंह ठाकुर, ठा. भारत सिंह, चेतन सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, राहुल सिंह ठाकुर, बाबू सिंह ठाकुर, सुनील सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, राजपाल ठाकुर, जितेंद्र सिंह ठाकुर, कालू बोस, दिलीप सिंह ठाकुर, सौदान सिंह ठाकुर, इंद्र सिंह ठाकुर, दातार सिंह ठाकुर आदि ने शोर्य यात्रा में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।
इसे भी पढ़े - राष्ट्रीय जम्प रोप प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ओवरऑल चैंपियन एवं डेमो कप में द्वितीय स्थान पर रहा !
Comments
Post a Comment