पूर्णिमा 01मई को हजारों घरों में गूंजेंगे स्वाहा इदं गायत्री इदं नमः
- 01 से 03 मई तक भी अपनी सुविधा अनुसार गायत्री महायज्ञ सम्पन्न कर सकते है। - वैश्विक स्तर पर आज लाखों घरों में होंगे गृह गृह गायत्री यज्ञ,, - आमजन मोबाइल पंडित, यूट्यूब, वीडिओ लिंक एवं ऑनलाइन शान्तिकुंज से जुड़कर भी गायत्री यज्ञ में भागीदारी कर सकते है। - जिले की 09 तहसीलों में होंगे 11 हजार से अधिक घरों में गृह गृह गायत्री यज्ञ,,, भारत सागर न्यूज/देवास । अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देश भर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा पर पूरे भारत में वैश्विक स्तर पर लाखो घरों में एक ही समय में प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 तक गृह गृह गायत्री महायज्ञ संपन्न होंगे जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व शान्ति, सबके कल्याण की भावना, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त भारत, राष्ट्र को समर्थ, शक्तिशाली एवं अखण्डता में स्थिरता बनाना है । गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि 01 मई शुक्रवार बुद्ध पूर्णिमा को पूर्ण उत्साह एवं उमंग के साथ गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर की संरक्षिका दुर्गा दीदी के मार्गदर्शन में जिले भर के गायत्री साधक पुनीत गृह गृह गायत्री ...