गणेश जी के पंडाल में दिलाई गई स्वच्छता की शपथ !




देवास। इंडिया स्वच्छता लीग के अंतर्गत गणेश पंडाल में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शालिनी रोड स्थित युवा भगत सिंह क्लब गणेश पंडाल  में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी ने स्वच्छता बनाए रखने के टिप्स बताएं। उपस्थित नागरिकों को शपथ दिलाई कि वे अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे और हमेशा कपड़े के बेग का उपयोग करेंगे । इस अवसर पर स्वच्छता  सुपरवाइजर शाहनवाज शैख, अल्फेज शैख अशोक कहार, कीर्ति चौहान, देव कृष्ण व्यास एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

























Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन