आगामी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता मद्देनजर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

  • ग्राम गुर्जर बापचा देवास में रिहायशी मकान से 100 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 24 केन बीयर जप्त, 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार


 
भारत सागर न्यूज़/देवास। जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के दल द्वारा बुधवार के वृत्त देवास अ में मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा ग्राम गुर्जर बापचा तहसील देवास में एक रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 100 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 24 केन बीयर बरामद हुई तथा मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा। 






जिसके पास से मदिरा को अवैध रूप से संग्रह कर रखी हुई थी जो मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क का उलंघन होने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना लिया। कार्यवाही में वृत्त प्रभारी वृत्त देवास ब प्रेम यादव मुख्य आरक्षक राजा राम रैकवार, दीपक धुरिया, आशीष गुप्ता, सैनिक किशोर सिसोदिया, सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन