माता टेकरी पर 251 पौधे रोपकर शहर में 1100 पौधे लगाने का लिया संकल्प

 


भारत सागर न्यूज/देवास। दशरथ गुरू व्यायामशाला के सदस्यों ने माता टेकरी पर पौधारोपण करते हुए शहरभर में 1100 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। व्यायामशाला समिति अध्यक्ष पंकज सिंह धारू ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के जन्मदिन पर माँ चामुण्डा टेकरी पर 251 पौधों का रोपण किया। इसी तारतम्य में आगामी समय में शंकरगढ़ पहाड़ी, शीलनाथ धुनी संस्था, गौशाला, वृद्धाश्रम, नागदा गणेश मंदिर, झरनेश्वर महादेव मंदिर कनेरिया सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर लगभग 1100 पौधे लगाए जायेंगे।



      साथ ही व्यायामशाला परिवार ने खंडेलवाल को 501 पौधे भेंटकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर देविप्रा पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव अर्जुन पटेल, रामबाबू बैरागी, योगेश सोनी, जितेन्द्र पटेल, राजेश कनेरिया, सुनील डुमाने, मनीष ठाकुर, हेमंत पहलवान, शिक्षक रवि सांगते सहित व्यायामशाला परिवार के सदस्य उपस्थित थे। अंत में आभार संजू जलोदिया ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन