संभागायुक्त व संचालक गुप्ता ने स्मार्ट सिटी स्थित धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया







भारत सागर न्यूज/उज्जैन। सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन में स्थानांतरित धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय के कार्यालय का संभागायुक्त एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के संचालक संजय गुप्ता ने निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रंगाई-पुताई, साफ-सफाई, आफिस में आवश्यक संसाधनों आदि सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।



उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश स्थित सभी प्रमुख मन्दिरों के छायाचित्र दीवारों पर आकर्षक रूप से लगाये जायें। संचालनालय में प्रथम तल पर स्थित मीटिंग हॉल व अन्य कक्षों को सुव्यवस्थित करने के लिये भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राजस्व रंजीत कुमार, संयुक्त संचालक पीएस मालवीय, उप संचालक बंसल आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन