देवास के डॉ. दुष्यंत व्यास ने बाबा महाकाल की शाही सवारी पर की हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

 


भारत सागर न्यूज/देवास। सावन-भादौ माह में भगवान महाकाल की शाही सवारी निकली। भगवान महाकाल ने 7 स्वरूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। रामघाट पर सवारी का पूजन किया गया। यहां हेलीकॉप्टर से सवारी पर फूल बरसाए गए। अंतरराष्ट्रीय योग, ध्यान एवं आयुर्वेद चिकित्सा के महान ज्ञाता डॉ. दुष्यंत व्यास बाबा महाकाल की शाही सवारी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। डॉ. व्यास बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं। प्रिंस सोलंकी, सर्ब एविएशन के हेलीकॉप्टर जो कि स्थानीय प्रशासकीय सेवाओं की ओर से आदेशित रहा, के द्वारा पुष्प वर्षा की गई। 



प्रतिवर्ष श्रावण-भादौ मास में यहां भगवान महाकाल को चांदी की पालकी में बैठाकर सवारी निकाली जाती है। भादो मास के दूसरे सोमवार को निकली अंतिम सवारी को शाही सवारी भी कहते हैं। आज त्रिपुंड धारी भगवान महाकाल ने अपने सातों स्वरूप में एक साथ दर्शन दिए। ये 7 रूप हैं- श्री चंद्रमौलेश्वर, श्री मनमहेश, शिव तांडव, उमा-महेश, होलकर स्टेट के मुखारविंद, श्री घटाटोप मुखौटा स्वरूप और श्री सप्तधान मुखारविंद। ये सभी उज्जवल आकर्षक मनभावन स्वरूप अलग-अलग वाहनों पर विराजमान दिखाई दिए। सवारी में 70 भजन मंडली भजन करते हुए निकली। इस सवारी में लाखों श्रद्धालुओं ने स्थानीय एवम ऑनलाइन भी दर्शन किए।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन