मैं शायर बदनाम... में कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां




भारत सागर न्यूज/देवास। यजत इवेंट्स देवास के सांगीतिक आयोजन मै शायर बदनाम जो विशेषकर देवास के बॉलीवुड अभिनेता कैलाश कुमार कौशल की लघु दिल सपनों के पंख के विमोचन में दीप प्रज्वलन से प्रारंभ होकर महान गायक किशोर कुमार जी के गीतों से संपूर्ण हुआ। यजत इवेंट्स देवास एवं सहयोगी एफबी सोशल मीडिया संघ देवास के माध्यम से अंदाज... ए..किशोर टीम के कलाकारों ने प्रस्तुत किया। मुख्य आतिथि सानिध्य ठाकुर अनिलराज सिंह सिकरवार, अजय पंडित, अजयसिंह बरगोदिया, शमीक देसाई, मांगीलाल अग्रवाल, महेश नागर, सुनील यादव थे। 




            अध्यक्षता विजेंद्र उपाध्याय ने उपस्थित दर्शक दीर्घा के समक्ष अपना स्वागत भाषण दिया। अंदाज़ ए किशोर की टीम जिनमें गोपाल पंडित, राजकुमारी सोनी, संध्या ग्रेवाल, अर्जुन बेलावत एवं विजय बहादुर सिंह राठौड़ के द्वारा एक से बढक़र एक गीत प्रस्तुत किए गए। मंच संचालन आशुतोष सिद्ध ने किया एवं संगीत संयोजन नागेश्वर शर्मा एवं रवि साल्के ने किया। 


हेमंत राठौर की वीडियो एवं फोटोग्राफी के साथ जय साउंड देवास के सानिध्य में देवास के चिरपरिचित मल्हार स्मृति मंदिर में 21 दिसंबर शनिवार शाम 6.30 बजे से शुरू होकर रात्रि ठीक 10.30 बजे सम्पूर्ण हुआ। जायसवाल टेंट हाउस और रॉयल रेसिपीज देवास के द्वारा क्रमश: साज सज्जा और भोजन संबंधी शानदार व्यवस्था भी की गई। एडीजे टीम के कुंवर प्रवीण सिंह चावड़ा, ठाकुर भारत सिंह चावड़ा, सूरज सिंह चौहान, गौरव सिंह चौहान, कुंवर यशवर्धन सिंह राठौड़ सहित अन्य साथियों ने भी अपना समर्पित कर्तव्य का निर्वहन किया।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!