पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

 


भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था जन चेतना द्वारा पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के ऋषि सोलंकी ने बताया कि पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य रूप से उपस्थित पार्षद अजय तोमर ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा में हुए आतंकी हमले में 40 वीर जवान शहीद हुए थे। इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते है। 




                    वेलेंटाइन डे युवाओं को भारतीय संस्कारों से दूर ले जा रहा हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस दिन को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाएं व भारतीय सैनिकों को अपना प्रेरणास्रोत बनाएं। इस अवसर पर गुड्डू सेंगर, जितेंद्र कदम, योगेश शर्मा, विपिन जैन, धर्मेश जोशी, कृष्णा पाटीदार, विजय तोमर, दीपक जायसवाल, नितेश प्रजापत, मोहित जायसवाल, संजय शर्मा, दीपक मालवीय, कुणाल चौहान, रवि बैरागी, दीपक सूर्यवंशी सहित अन्य साथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन