प्रदेश सह सचिव बनने पर ठाकुर ने मां चामुंडा की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद






भारत सागर न्यूज/देवास आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर को पार्टी के मध्य प्रदेश सह सचिव मनोनीत होने पर मां चामुंडा,मां तुलजा भवानी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। ठाकुर ने कहा कि यह सब मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा की कृपा से ही संभव हुआ है। मुझे जो प्रदेश सह सचिव के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है। उसे में पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। 


         आम आदमी पार्टी की विचारधारा के साथ कार्य करते हुए आम लोगों की  समस्याओं को जनहित के मुद्दे को सत्य और निष्ठा के साथ हल करने के लिए आम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर सुरेश रायकवार,ओमप्रकाश पटेल,मेहरवान सिंह चौहान,सुनील चौहान सहित मां के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालु उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन