करणी सेना पूरे राष्ट्र के माँ करणी के नाम पर क्षत्रियों को एक करने का कार्य कर रहा है- राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेखावत

- क्षत्रिय करणी सेना संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे देवास, संगठन ने किया स्वागत




भारत सागर न्यूज/देवासक्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष इंदर सिंह राणा एवं महिला प्रदेशाध्यक्ष मंजीत कीर्तिराज सिंह उज्जैन जाते समय देवास पहुंचे। करणी सेना के तीनों पदाधिकारियों का क्षत्रिय करणी सेना जिला प्रभारी ज्ञान सिंह दरबार एवं जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में देवास-मक्सी बायपास पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। अल्प प्रवास पर आए देवास पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखावत ने कहा कि उज्जैन में एक आयोजन में शामिल होने आया हूँ। करणी सेना के कार्यकर्ताओं के कारण ही यह संगठन है। कार्यकर्ता है तो हम है, वरना हम कुछ भी नही। 26 फरवरी को संगठन का स्थापना दिवस है। जो माँ करणी धाम पर भव्य रूप से मनाया जाएगा।



                             साथ ही इस अवसर पर राष्ट्रीय अधिवेशन भी होगा। करणी सेना पूरे राष्ट्र के माँ करणी के नाम पर क्षत्रियों को एक करने का कार्य कर रहा है। इसलिए स्थापना दिवस माँ करणी धाम पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर पोपसिंह परिहार, सर्वसमाज विकास मंच संयोजक ईश्वर सिंह राजपूत, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, गुलाब सिंह दरबार, रूदनसिंह, मामा ठाकुर, सचिन बन्ना, प्रेमसिंह परदेशी, कल्याण सिंह दरबार, तेजसिंह चौहान, भानु सिंह दरबार, राजकुमार सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह, श्याम सिंह, कल्याण सिंह पवार, भागीरथ सिंह, जितेन्द्र सिंह पवार, अरूण सिंह पवार, दशरथ बारोड, दिलीप सिंह सोनगरा, भारत सिंह भौंरासा, आकाश सिंह बारोड, विजय सिंह बारोड, चेतन पवार, विजय सिंह बारोड, शुभम सोगनरा, गोकुल सोनगरा, विकास पवार, विकास बारोड, दिलीप सिंह, महेश सिंह, मनोहर सिंह पवार, अरूण सिंह पवार, कल्याण सिंह पवार सहित बडी संख्या में करणी सेना के सदस्य एवं समाजजन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन